फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कोठी पंचायत के कई गांव में पेयजल संकट, बैठक में जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
बोले, जल्द समाधान नहीं किया तो ग्रामीण करेंगे आंदोलन
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग के अधिकारी नहीं कर रहे सुनवाई, ग्रामीण परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। कोठी पंचायत के गांवों में पेयजल संकट को लेकर कोठी विकास सभा कुनिहार की आपातकालीन बैठक सभा प्रधान संतराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभा ने कई गांवों में जल संकट पर गहरी चिंता व्यक्त की और जल शक्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष जताया। लोगों ने कहा कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
बैठक में बताया कि जल शक्ति विभाग की गंभर-4 पेयजल योजना से कोठी पंचायत के गांव कोठी प्रथम, कोठी द्वितीय, तलोछ, पुलहाड़ा के अलावा उपगांव परम्याणी, टंगार, खुई, कोठी चरुंड, कामला, सड़यालु, पेट्रोल पंप क्षेत्र, दबसीर काउंटी सहित आसपास के दर्जनों घरों को पेयजल आपूर्ति की जाती है। करीब एक महीने से इन गांवों में पानी की सप्लाई नियमित नहीं हो पा रही है। इससे ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पहले ही विभाग की ओर से पानी की आपूर्ति का शेड्यूल तीसरे दिन निर्धारित किया है। जब पानी छोड़ा भी जाता है तो मात्र 20 से 40 मिनट तक ही सप्लाई मिल पाती है। इतनी कम अवधि में लोगों के लिए पीने, खाना बनाने, साफ-सफाई और पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था करना संभव नहीं हो पा रहा। महिलाओं और बुजुर्गों को विशेष रूप से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों ने कहा कि इन दिनों समय में शादियों का सीजन चल रहा है। इससे पानी की आवश्यकता सामान्य दिनों की तुलना में अधिक हो जाती है। इसके बावजूद पर्याप्त आपूर्ति न होने के कारण लोगों को टैंकरों से महंगे दामों पर पानी मंगवाना पड़ रहा है। इससे आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने ये भी आरोप लगाया कि कई बार विभागीय अधिकारियों को समस्या से अवगत करवाया गया, लेकिन न तो कोई स्थायी समाधान किया गया और न ही किसी अधिकारी ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लेने की जहमत उठाई। बैठक में लोगों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि यदि जल्द ही नियमित और पर्याप्त जल आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई तो क्षेत्रवासी मजबूरन धरना-प्रदर्शन और आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले हाई वोल्टेज से योजना की दो मोटरें जल गई थीं। इसके कारण पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई। अब दोनों मोटरों की मरम्मत कर दी है। विभाग द्वारा आपूर्ति को शीघ्र सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले दिनों में जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार देखने को मिलेगा।
ज्ञान कुमार, कनिष्ठ अभियंता, जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें