फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शहर में फिर गहराई पेयजल संकट, चार से पांच दिन बाद मिल रहा पानी

Tue, 28 Nov 2023 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम का तर्क योजना की राइजिंगमेन में है दिक्कत
विज्ञापन

विभाग ने 22 नवंबर के बाद से निगम को सही नहीं दी सप्लाई
आगामी दिनों में भी शहरवासियों को हो सकती है काफी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। मुख्यमंत्री के सोलन दौरे से ठीक पहले शहर में सर्दियों में भी पेयजल संकट गहरा गया है। हालत यह है कि लोगों को तीन से चार दिन में भी पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा। बीते कुछ दिनों में शहर में मुख्य पेयजल भंडारण टैंकों में 30-35 लाख लीटर पानी कम आ रहा। सोमवार को पानी की सप्लाई सही हुई। जिससे मंगलवार को शहर में पर्याप्त सप्लाई देने में काफी दिक्कत आई।
उधर, नगर निगम का तर्क है कि गिरि पेयजल योजना की राइजिंगमेन में दिक्कत आ रही है। जबकि जल शक्ति विभाग का दावा है कि केवल दो दिन बिजली कट के कारण मोटरें कुछ समय के लिए बंद हुईं। इसके बाद एक दिन नगर निगम को सप्लाई रोकने के लिए कहा था। लेकिन निगम की ओर से 22 नवंबर के बाद से टैंकों में पर्याप्त पानी नहीं आने की बात कही है। हालांकि जल शक्ति विभाग के अनुसार करीब 80 लाख लीटर पानी आया है।
विज्ञापन

गौर रहे कि शहर में दो मुख्य पेयजल योजनाओं से पानी की जरूरत को पूरा किया जाता है। लेकिन इन दिनों पानी की फिर से किल्लत होनी शुरू हो गई है। लोगों को करीब चार से पांच दिन बाद पानी की सप्लाई दी जा रही है। वह भी काफी कम मात्रा में पानी का आवंटन नगर निगम की ओर से किया जा रहा है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। हालांकि जल शक्ति विभाग की ओर से चार मोटरों को रोजाना चलाकर पानी की सप्लाई मुख्य भंडारण टैंकों तक पहुंचाई जा रही है। लेकिन पानी की आपूर्ति कहां जा रही है, इस बात का पता नहीं चल पा रहा है।
इनसेट
80 लाख लीटर पानी की आवश्यकता
शहर में पेयजल किल्लत को खत्म करने के लिए करीब 80 लाख लीटर पानी की आवश्यकता होती है। बीते दिनों विद्युत कट होने के कारण पेयजल किल्लत शुरू हुई। जिसकी भरपाई अभी तक निगम की ओर से नहीं की जा रही है। जबकि विभाग पर्याप्त पानी दे रहा है। इसकी रिपोर्ट भी नगर निगम ने तैयार की है। जिसमें 70 लाख लीटर से ऊपर पानी देने का खुलासा हो रहा है।
इनसेट
आगामी दिनों में भी लगेगा बिजली कट
योजना के साथ एचटी लाइनों के ट्रांसफार्मर के रखरखाव को लेकर आगामी दिनों में भी बिजली बोर्ड कट लगाएगा। ऐसे में आगामी दिनों में भी पानी की किल्लत का सामना लोगों को करना पड़ सकता है। हालांकि विभाग की ओर से कट के बारे में निगम को जानकारी दी गई है।
इनसेट
सर्दी के दौरान पानी की मांग आधी से भी कम हो जाती है। लेकिन इस मौसम में भी लोगों के हलक सूख रहे है। सरकार और नगर निगम की दोहरी नाकामी के कारण ऐसा हो रहा है। हालत यह है कि मुफ्त पानी तो दूर लोगों को पैसे देने के बाद भी महंगा पानी भी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

-शैलेंद्र गुप्ता
पार्षद, नगर निगम सोलन।
इनसेट
बीते दिनों बिजली बोर्ड की ओर से योजना में कट लगाया गया था। देर शाम मोटर चलाने के बाद पानी मुख्य भंडारण टैंक तक पहुंचाया गया। पानी की किल्लत नहीं है। पर्याप्त पानी दोनों योजनाओं से निगम को दिया जा रहा है।
-ई. सुमित सूद
अधिषासी अभियंता जल शक्ति विभाग सोलन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें