फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: डॉ. लाल सिंह त्यागी को श्रद्धासुमन किए अर्पित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। हिमाचल पंचायत परिषद ने पूर्व अध्यक्ष डॉ. लाल सिंह त्यागी की 121वीं जयंती पर नौणी मझगांव पंचायत में कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें पंचायत प्रतिनिधि और पंचायतीराज विशेषज्ञ, गांधीवादी विचारकों एवं पंचायतीराज में रुचि रखने वाले लोगों ने भाग लिया और डॉ. लाल सिंह त्यागी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। सभी से उनके विचारों पर विस्तार से चर्चा की और उन पर चलने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय पंचायत परिषद राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं नगर परिषद सोलन के अध्यक्ष कुल राकेश पंत, हिमाचल पंचायत परिषद के अध्यक्ष बलदेव ठाकुर, नौणी पंचायत के प्रधान मदन हिमाचली, नंद राम प्रधान शमरोड़, उप प्रधान हरदेव ठाकुर, राजेंद्र मेहता, महामंत्री पंचायत परिषद हिमाचल प्रदेश सदस्य पंचायत शिव चरण, नरेंद्र कुमार, अनीता कौडल, पुष्पा शर्मा, विद्या कुमारी, राधा ठाकुर, मीरा मेहता, बीडीसी अजय ठाकुर, बांके लाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें