फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: चक्कीमोड़ के पास वाहनों की आवाजाही के लिए खुली डबललेन

विज्ञापन
चक्कीमोड़ से थोड़ा आगे ढाई साल बाद यातायात के लिए बहाल हुई सड़क। संवाद
विज्ञापन
2023 में बरसात में सड़क का एक हिस्सा हो गया था क्षतिग्रस्त, लोगों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर चक्कीमोड़ से थोड़ा आगे ढाई साल बाद वाहनों की आवाजाही के लिए दूसरी लेन भी खुल गई है। इससे दुर्घटनाओं में लगाम लगेगी। अगस्त-2023 में बरसात के दौरान सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद से 200 मीटर तक एक ही लेन से वाहनों की आवाजाही होती थी। इससे कई बार वाहनों के टकराने के मामले भी आए, लेकिन अब सड़क को बहाल कर दिया है। डबल लाइन बहाल होने से वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली गई है। एनएचएआई से मिली जानकारी के अनुसार सड़क का निर्माण ड्राइंग व डिजाइन के अनुसार किया है। ढांक की ओर आरएस वाॅल का निर्माण किया है। आरएस वाल को लगाने से पहले मिट्टी की गुणवत्ता की जांच की गई। वर्ष 2023 में आई भारी बरसात में आपदा के कारण परवाणू-सोलन हाईवे पर सड़क को जगह जगह से भारी नुकसान हो गया था, जिससे एनएचएआई को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ था। चक्कीमोड से टीटीआर तक पहाड़ से भूस्खलन होने के कारण काफी दिनों तक सडक की खस्ता हालत हो गई थी। उधर, एसआरएम कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर अजीत कुमार ने बताया कि चक्कीमोड़ से थोड़ा आगे ट्रक ले-बाय के साथ निचली ओर चल रहा आरएस वाल का काम पूरा हो गया है। यातायात को डबललेन पर चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें