फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का दून स्पोर्ट्स क्लब ने जीता खिताब

विज्ञापन
बघेरी में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान मैच का शुभारंभ करते हुए भाजपा जिला इकाई के सदस्य ज
विज्ञापन
विजेता टीम को 51 हजार और उपविजेता टीम को 41 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी की प्रदान
विज्ञापन

50 किलो वर्ग में बद्दी की टीम रही विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन) बघेरी में स्पोर्ट्स युवा क्लब की ओर से आयोजित ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब दून स्पोर्ट्स क्लब ने अपने नाम कर लिया है। रोमांचक फाइनल मुकाबले में दून की टीम ने जोघों बाबा की टीम को मात देकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की दो दर्जन से अधिक टीमों ने दम दिखाया। बघेरी के खेल मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता के 50 किलो भार वर्ग में भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इस वर्ग के फाइनल में बद्दी की टीम ने महादेव की टीम को हराकर जीत दर्ज की। खेल के दौरान मैदान दर्शकों की तालियों से गूंजता रहा। समापन समारोह में आबकारी एवं कराधान विभाग के उपायुक्त उज्ज्वल सिंह राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कृत किया।ओपन वर्ग के विजेता दून स्पोर्ट्स क्लब को 51 हजार रुपये और उपविजेता जोघों बाबा टीम को 41 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी दी गई। 50 किलो भार वर्ग में विजेता बद्दी की टीम को 8,100 रुपये और उपविजेता महादेव की टीम को 7,100 रुपये व ट्रॉफी प्रदान की गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक लखविंद्र राणा, समाजसेवी ज्ञान ठाकुर, हरप्रीत सैणी, अधिवक्ता योगेश्वर राणा, भाजपा नेता श्रवण चंदेल, क्लब प्रधान हिम्मत सिंह, रमेश कुमार, सुखविंद्र सिंह, चंदन सिंह, लखविंद्र लक्की और शुभम शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन


नशे के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान
मुख्यातिथि उज्ज्वल सिंह राणा ने युवाओं को खेलों से जुड़ने और नशे की बुराई से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने नशे को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान छेड़ा है, जिसमें युवाओं की भागीदारी अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें