फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून स्कूल के राजेश और अक्षिता ने जीते गोल्ड मेडल

Tue, 08 Nov 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो, बद्दी सोलन
विज्ञापन
दून वैली पब्लिक स्कूल नालागढ़ के सम्मान समारोह में एथलेटिक मीट के दौरान अंडर-19 हाई जंप और 800 मीटर रेस में स्वर्ण पदक जीतने वाले राजेश सिंह को सम्मानित किया गया। - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
दून वैली पब्लिक स्कूल नालागढ़ के सम्मान समारोह में एथलेटिक मीट के दौरान अंडर-19 हाई जंप और  800 मीटर रेस में स्वर्ण पदक जीतने वाले राजेश सिंह को सम्मानित किया गया। लांग जंप और हाई जंप में स्वर्ण पदक तथा रजत पदक प्राप्त करने पर अक्षिता को पुरस्कृत किया गया।
 
शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षक जसविंदर सिंह और जितेंद्र सिंह ने बताया कि दून वैली के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं 3 स्वर्ण पदक, 5 रजत पदक तथा 11 कांस्य पदक (कुल 19 पदक) प्राप्त कर अपने अध्यापकों, अभिभावकों, विद्यालय तथा पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। अंडर-19 छात्र वर्ग में अमित कौशल ने 400 मीटर रेस में रजत पदक और अंडर-17 में 4 गुना 400 मीटर रेस में शुभम चंदेल, श्रेयांश तीवारी, धर्मेंद्र, विशाल सिंह तथा अंशुमन ने कांस्य पदक जीता। अंडर-14 छात्रा वर्ग में मानसी ठाकुर, दिव्या मेहता तथा आकांक्षा कौशल ने 800 मीटर दौड़, लांग जंप और शॉटपुट में रजत पदक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन


अंडर-17 छात्रा की कैटेगिरी में 4 गुना 400 में अक्षिता, नवनीत कौर, सोनिया गुप्ता और प्रकृति ने कांस्य पदक, अंडर-19 लड़कियों की कैटेगिरी में नवनीत ठाकुर ने ट्रिपल जंप में कांस्य पदक जीता। इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन राजीव शर्मा, प्रिंसिपल पीएन अशोक सहित दून वैली के पूरे स्टाफ तथा विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह छात्र खेलेंगे नेशनल
प्रिंसिपल पीएन अशोक ने बताया कि स्कूल के राजेश, अमित, अक्षिता, मानसी, दिव्या और आकांक्षा 27 से 30 दिसंबर तक, बड़ौदा (गुजरात) में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस सफलता पर विजेता खिलाड़ियों और शारीरिक प्रशिक्षक को स्कूल प्रबंधन ने बधाई दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें