फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में दून ब्लाक कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बद्दी में एसडीएम कार्यालय परिसर में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए विधायक व अन्य कांग्रेसी- संवाद।
विज्ञापन
एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
विज्ञापन

बंद पड़े पिंजौर-नालागढ़ फोरलेन कार्य को जल्द शुरू करने की रखी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में दून ब्लॉक कांग्रेस ने बद्दी में विरोध रैली निकाली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर मामले में दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और घायल छात्रों को उचित मुआवजा देने की मांग की। दून विधायक राम कुमार चौधरी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मदन चौधरी, गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष धर्मपाल चौहान, बीडीसी अध्यक्ष ओपी, व्यापार मंडल अध्यक्ष मान सिंह कुंडलस सहित अन्य नेताओं के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता बद्दी के हनुमान मंदिर परिसर में एकत्र हुए। यहां से कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। विधायक राम कुमार चौधरी ने कहा कि दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज करने वाले अधिकारियों को तुरंत निलंबित किया जाना चाहिए। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले और घायल छात्रों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं के प्रश्नपत्र तैयार करने के लिए निजी एजेंसियों की जगह सरकारी एजेंसियों की व्यवस्था होनी चाहिए। विधायक ने केंद्र सरकार से गैस सिलेंडर सब्सिडी दोबारा शुरू करने, पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने और पिंजौर-नालागढ़ फोरलेन का काम जल्द शुरू करवाने की भी मांग उठाई। उन्होंने दावा किया कि युवा वर्ग कांग्रेस के साथ है और आने वाले समय में केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों का जवाब देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें