अशोक, तरसेम, संजीव व सीमा बने उपाध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। दून भाजपा मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन हो गया है। मंडल अध्यक्ष मान सिंह ने बताया की नई कार्यकारिणी में अशोक कुमार, तरसेम चौधरी, संजीव ठाकुर और सीमा राय को उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि कश्मीरी लाल धीमान व मनीष भड़ाना को महामंत्री, परमजीत कौर को कोषाध्यक्ष, मेहर चंद, सरोज देवी, संतोष गुरुदेव मेहता व भुवनेश कुमार को सचिव बनाया गया है। दीपू चंदेल मीडिया प्रभारी होंगे। संदीप चौधरी प्रवक्ता, संजीव कुमार आईटी संयोजक व रोहित शर्मा आईटी सह-संयोजक बनाए गए हैं। ओमप्रकाश को सोशल मीडिया संयोजक व मान सिंह को सोशल मीडिया सह-संयोजक बनाया गया है। दून भाजपा मंडल के 32 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं, जिनमें राजीव नेगी, आनंद कुमार, पवन मेहता, ईश्वरी प्रसाद शर्मा, योगेश ठाकुर, अवतार सिंह, आज्ञाराम, तीर्थम शर्मा, देवराज ठाकुर, तरसेम लाल चौधरी, हरदेव छावड़ी, मनजीत सिंह, तरसेम लाल, सीताराम चौधरी, महेंद्र सिंह, सतपाल धीमान, पवन कुमार, जयपाल, चिंतन कुमार, रामपाल, बलवीत ठाकुर, चरण दास, अमर संधू, बांकेलाल शर्मा, दिनेश कौशल, संजय राय, काकाराम, पूनम शर्मा, मुख्तार सिंह, अमरचंद, कृष्णा चौधरी, व गुरनाम सिंह शामिल है। इसके अतिरिक्त 10 स्थायी आमंत्रित सदस्य होंगे। इनमें विनोद चंदेल, श्रीकांत शर्मा, प्रीतम सैनी, राम सिंह सैनी, जीत राम,माधो राम, हेमराज चौधरी, रणजीत सिंह, मंदिता ठाकुर व डीआर चंदेल तथा 10 ही विशेष आमंत्रित सदस्यों में भवन सैनी, देवराज, धीरेंद्र ठाकुर, रणजीत ठाकुर, सुरेश चौधरी, योगराज खुशीराम, सूरज सैनी, गुरदास चंदेल व बलजीत ठाकुर को सम्मिलित किया गया है।