रामशहर (सोलन)। नालागढ़ की प्रमुख स्वयंसेवी संस्था हेल्प द गर्ल्स फाउंडेशन ने एक जरूरतमंद परिवार की बेटी के विवाह के लिए जरूरी सामान दिया है। इनमें एक अलमारी, बर्तन, डबल बेड, गद्दे कंबल और अन्य जरूरी घरेलू सामान शामिल है। फाउंडेशन की अध्यक्ष शकुंतला पटियाल ने बताया कि चंगर क्षेत्र के गुल्लरवाला निवासी रंजीत कुमार की पुत्री वैशाली की शादी के लिए सहायता प्रदान की गई है। बताया कि पहले भी अनेक बच्चियों के विवाह में सहायता दी है। फाउंडेशन शीघ्र ही एक सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन करने की योजना बना रही है। इसमें 5 से लेकर 11 कन्याओं के सामूहिक विवाह की योजना है। इस अवसर पर परा शक्ति संस्था की अध्यक्ष पूनम ठाकुर, निशा रिखी, श्रुति राणु और सोनिया के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।