फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: आठ साल 10 गुना तक बढ़े घरेलू हिंसा के मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
2017-18 में आए थे 21, 2024-25 में 199 मामले आए सामने
विज्ञापन

घरों में हो किया जा रहा महिलाओं से मारपीट और उत्पीड़न
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में साल-दर-साल महिलाओं के साथ होने वाले घरेलू हिंसा के मामलों में बढ़ोतरी होती जा रही है। इसमें सबसे अधिक मामले मारपीट के हैं। हालांकि वन स्टॉप सेंटर में इन मामलों का समाधान भी किया जा रहा है। बावजूद इसके पिछले आठ सालों में घरेलू हिंसा और अन्य मामलों में लगभग 10 गुना तक की बढ़ोतरी हुई है। जहां साल 2017-18 में ऐसे 21 मामले ही सामने आए। वहीं साल 2024-25 में 199 मामले सामने आ गए हैं। महिलाओं के साथ घरों में हो रही मारपीट, उत्पीड़न जैसे कई मामले अब सामने आने लगे हैं। साल 2017 में जिले में पहला वन स्टॉप सेंटर खुला, जिसके बाद उन्हें एक जगह मिल गई, जहां पर वह अपनी आवाज उठा सकती थी। इसके बाद हर साल धीरे-धीरे यह मामले बढ़ रहे हैं।
अब तक आ चुके हैं ये मामले
साल 2017-18 में इस सेंटर में 21 महिलाओं ने शिकायतें दर्ज करवाई थी, जबकि 2018-19 में 71 महिलाएं घरेलू हिंसा से पीड़ित हुईं। इसी तरह 2019-20 में 68, 2020-21 कोरोना काल में 23 मामले सामने आए। इसके अलावा वित्त वर्ष 2021-22 में 37, वित्त वर्ष 2022-23 में 49 मामले सामने आए। वहीं वित्त वर्ष 2023-24 में मामलों में काफी बढ़ोतरी हुई जहां मामले 49 से बढ़कर सीधे 121 तक पहुंच गए। इसके बाद 2024-25 में 199 और 2025-26 में अब तक इस सेंटर में लगभग 120 मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

इनसेट
यह मामले आ रहे सामने
इनमें महिलाओं के साथ घरों में हो रही मारपीट, ब्लैक मेलिंग और घरों से निकालने और अन्य मामले सामने आ रहे हैं। विभाग और वन स्टॉप सेंटर की ओर से इन महिलाओं को आवश्यकता के अनुसार पुलिस और इलाज की सुविधा दी जा रही है। साथ ही इनकी समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोट
महिलाओं के साथ पहले भी घरेलू हिंसा होती थी, लेकिन वह आवाज उठा नहीं पाती थीं। अब महिलाएं जागरूक हैं और खुद पर हो रही हिंसा के प्रति आवाज उठा रही। विभाग की ओर से महिलाओं को जरूरत की सारी सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है।
- पद्म देव शर्मा, जिला कार्यक्रम,अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें