फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी में घरेलू गैस सिलिंडर में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
खाना बनाते समय अचानक लगी आग से मची अफरातफरी
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंचकर पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। बद्दी के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के फेज-दो में स्थित एक किराये के मकान में रसोई गैस सिलिंडर में अचानक आग लग गई, जिससे अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस हादसे में कमरे में रखा सामान जलकर राख हो गया, जिससे करीब 5000 रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस के अनुसार, यह घटना देर रात 10:30 बजे की है, जब किरायेदार खुशी राम खाना बना रहा था। अचानक गैस सिलिंडर में आग लग गई। शुरुआत में खुशी राम ने अपनी ओर से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। फिर उसे डर था कि कहीं सिलिंडर फट न जाए, इसलिये उसने दमकल विभाग को सूचित किया और तुरंत कमरे से बाहर निकल गया। शोर मचाने पर आसपास के घरों से लोग बाहर निकल आए। दमकल विभाग की टीम, जो प्रशामक भीम सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची, ने आग पर काबू पाया। आग पर समय रहते काबू पाने से बड़ी संपत्ति को बचाया जा सका। फायर ऑफिसर हेमराज ने बताया कि गैस सिलिंडर में लगी आग पर काबू पा लिया गया और करीब 5000 रुपये के सामान का नुकसान हुआ, लेकिन लाखों रुपये की संपत्ति को बचा लिया गया। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। इस हादसे में कोई भी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें