फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मांगों को लेकर चिकित्सक 18 से काले बिल्ले लगाकर करेंगे काम

Mon, 15 Jan 2024 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
सोलन में हिमाचल मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन इकाई की आयो​जित बैठक में मौजूद सदस्य। संवाद
विज्ञापन
एनपीए समेत चार प्रमुख मांगों को लेकर किया होगा प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सरकार की ओर से चिकित्सकों की कई मांगें पूरी न होने के चलते 18 जनवरी से काले बिल्ले लगाकर सेवाएं देंगे। यह विरोध 24 जनवरी तक चलेगा। सोमवार को हिमाचल मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन जिला इकाई सोलन की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता डॉ. कमल अटवाल ने की। बैठक में सर्वसम्मति से मेडिकल ऑफीसर ने मांगों को लेकर सरकार की ओर से कोई ठोस कदम न उठाए जाने पर रोष जताया। वहीं विरोध करने के लिए काले बिल्ले लगाने का फैसला लिया।
विज्ञापन

डॉ. कमल अटवाल ने बताया कि उनकी मुख्य पांच मांगें हैं जिसमें नान प्रैक्टिस अलाउंस (एनपीए) को बहाल करना प्रमुख मांग है। उन्होंने कहा कि बीते काफी समय से इसे लेकर मांग चल रही है, मगर सरकारें इस ओर ध्यान नहीं दे रही। कई बार डॉक्टर प्रदर्शन कर चुके हैं, हर बार केवल आश्वासन ही मिला। साथ ही 4-9-14 की बहाली, एड्स कंट्रोल सोसायटी में परियोजना निदेशक का कार्यभार वापस स्वास्थ्य निदेशक को दिया जाए, पात्रता एवं वरिष्ठता के आधार पर निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, जेडी, डीडी, सीएमओ, एसएमएस, बीएमओ को वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति दी जाए और किसी को भी सेवानिवृत होने के बाद एक्सटेंशन न दी जाए। इसके अलावा भी कई अन्य मांगें हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल वह काले बिल्ले लगाकर प्रदर्शन करेंगे। यदि जल्द ही उनकी मांगों को न माना गया तो राज्य प्रतिनिधियों के अनुसार आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें