फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: प्रसव के दौरान नवजात की टांग टूटने के मामले में डॉक्टर का तबादला

Mon, 16 Nov 2026 12:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब तीन सप्ताह पहले सामने आया था मामला, नोटिस किया जारी
विज्ञापन


डॉक्टर को जल्द अस्पताल में ज्वाइन करने के दिए विभाग ने निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में प्रसव के दौरान नवजात बच्ची की टांग की हड्डी टूटने के मामले में नया मोड़ आया है। स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित स्त्री रोग विशेषज्ञ का तबादला क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़, जिला सिरमौर कर दिया है। इस संबंध में स्वास्थ्य सचिव आशीष सिंहमार ने आदेश जारी किए हैं। डॉक्टर को जल्द नई तैनाती पर ज्वाइन करने और इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को देने के निर्देश दिए हैं।
गौरतलब है कि करीब तीन सप्ताह पहले अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात बच्ची की टांग की हड्डी टूटने का मामला सामने आया था। बच्ची के अभिभावकों ने संबंधित डॉक्टर पर प्रसव के दौरान लापरवाही बरतने और बच्ची को गलत तरीके से खींचने का आरोप लगाया था। अभिभावकों का कहना था कि उन्हें बच्ची की हड्डी टूटने की जानकारी तक नहीं दी गई।
विज्ञापन

बाद में बच्ची को उपचार के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला रेफर करना पड़ा था, जबकि उसकी मां क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में उपचाराधीन थी। इसके चलते जन्म के बाद ही बच्ची को मां से अलग रहना पड़ा।
मामले की जांच के लिए अस्पताल प्रशासन ने कमेटी गठित की थी। कमेटी ने संबंधित डॉक्टर और अन्य स्टाफ से पूछताछ कर लिखित जवाब भी मांगे थे। अभिभावकों ने स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल से भी संबंधित डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। अब करीब तीन सप्ताह बाद डॉक्टर के तबादले के आदेश जारी किए गए हैं।

पहले भी जारी हुए थे तबादले के आदेश
इससे पहले भी संबंधित डॉक्टर के तबादले के आदेश जारी हुए थे और उन्हें अस्पताल से रिलीव भी कर दिया गया था। हालांकि, बाद में तबादला रोक दिया गया था। अब विभाग ने दोबारा तबादले के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन


कोट
स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पताल के स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले के आदेश जारी किए गए हैं। डॉक्टर का तबादला राजगढ़ अस्पताल के लिए किया गया है। - डॉ. राकेश पंवार, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें