फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरोटीवाला पीएचसी में कई माह से चिकित्सक का पद खाली

Tue, 19 Jan 2016 07:30 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बरोटीवाला (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
बरोटीवाला स्थित पीएचसी में पिछले कई माह से चिकित्सक का पद रिक्त है। इससे एक दर्जन पंचायतों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। लोगों को उपचार के लिए कालका, पीजीआई जाना पड़ रहा है। इससे लोगों का समय व पैसा दोनों बर्बाद हो रहे हैं।
विज्ञापन


बरोटीवाला पीएचसी में वर्तमान में एक स्टाफ नर्स ही है। पूर्व प्रधान गुरबख्श खन्ना, संजय बंसल, पूर्व बीडीसी चेयरमैन बलविंद्र ठाकुर, रामजीदास, उदय राम चौधरी, पतराम ठाकुर ने बताया कि सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य संस्थान तो खोल दिए हैं, लेकिन यहां पर स्टाफ उपलब्ध नहीं कराया है। बताया जा रहा है कि यहां पर तैनात चिकित्सक अपनी हायर एजुकेशन के लिए अवकाश पर गया है। उसके स्थान पर अभी तक दूसरा कोई चिकित्सक नहीं आया है। मधाला पंचायत के पूर्व प्रधान माधो राम मेहता उपप्रधान भाग चंद शर्मा ने बताया कि बरोटीवाला का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काफी पुराना है। यहां पर स्थानीय लोगों के साथ-साथ प्रवासी कामगार भी उपचार के लिए आते हैं। लेकिन, वर्तमान में चिकित्सक न होने से उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।

उधर, सीएमओ डॉ. आरके धरोच ने बताया कि यहां पर तैनात चिकित्सक हायर स्टडी के लिए अवकाश पर गए हैं। चिकित्सकों की कमी जिले भर में है। नालागढ़ के बीएमओ को यहां पर प्रतिनियुक्ति पर चिकित्सक तैनात करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें