अर्की (सोलन)। नागरिक चिकित्सालय अर्की को 100 बिस्तर का करने और फर्नीचर लाने के लिए उच्चाधिकारियों से बात की जाएगी। खंड चिकित्सा अधिकारी अर्की का पदभार संभालने के बाद डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने आगामी कार्यों की रूपरेखा बताई। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए अस्पताल प्रबंधन कार्य करेगा। लोगों के लिए जनकल्याण योजनाओं का लाभ देने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा मरीजों व तीमारदारों को ओपीडी के दौरान बैठने के लिए उचित व्यवस्था करने की कोशिश की जाएगी। उपकेंद्र स्तर तक मरीजों को सुविधा देना प्राथमिकता रहेगी। डॉ. मुक्ता रस्तोगी इससे पहले स्वास्थ्य खंड नालागढ़ में सेवाएं दे रही थीं।