यूरोकिड्स प्लेस्कूल कोटलानाला में दीया डेकोरेश प्रितियोगिता के दौरान मौजूद बच्चे। स्रोत: स्कूल
सोलन। शहर के यूरोकिड्स प्ले स्कूल (कोटलानाला) में दीपावली के पावन पर्व से पूर्व दीया सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भारतीय संस्कृति के महत्व को समझाते हुए आयोजित इस प्रतियोगिता में बच्चों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चे अपने माता-पिता के सहयोग से सजाए गए दीये घर से लेकर आए, जबकि कुछ बच्चों ने स्कूल में ही दीयों को सजाया। बच्चों ने सजावट के लिए नमक और दिवाली से संबंधित विभिन्न रंगों का इस्तेमाल किया। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों को दीपावली पर दीये जलाने के सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी गई। स्कूल प्रबंधन ने इस बार बच्चों को प्रदूषण रहित दिवाली मनाने का संदेश दिया। सजावट प्रतियोगिता में शारविल, हियांश, मिताक्षी, हैविश, समदर्श, अद्वित, स्वर्णिका, प्रव्य, पृषा, दिविशा, माधव, कनाव और श्रेयस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता बने। स्कूल प्रबंधन ने बच्चों की रचनात्मकता की सराहना की।