नालागढ़ के गुरमत प्रचार ट्रस्ट की ओर से आयोजित समागम में शब्द कीर्तन का श्रवण करती हुई महिलाएं-
- फोटो : 1
शबद कीर्तन का आयोजन कर संगत की निहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। गुरमत प्रचार ट्रस्ट जगातखाना की ओर से शबद गुरु प्रचार समागम लड़ी के तहत सात दिनों से चले आ रहे गुरमत समागम का रविवार को भोग डाला गया। इस अवसर पर दीवान सजाया गया। इस मौके पर रागी जत्थों व कथावाचक ने शबद कीर्तन और प्रवचन कर गुरु की वाणी व महिमा का बखान किया। सबसे पहले गुरु नानक स्कूल के विद्यार्थियों की ओर से कीर्तन, कविशरी व गुरु इतिहास सुनाया गया। हजूरी रागी सुरमुख सिंह, तजेश्वर सिंह ने सतगुरु होये दयाल, तन मन होये निहाल, रामदास गुरु शबद कीर्तन कर उपस्थित संगत को निहाल किया। कथावाचक ज्ञानी जगतार सिंह ने गुरु की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है। सुबह जल्दी उठकर गुरु का ध्यान करने से जीवन सफल हो जाता है। मंच संचालन कथावाचक सुखविंद्र सिंह थली ने किया। इस मौके पर गुरु का लंगर अटूट बरताया गया। वहीं गुरुमत समागम जगातखाना में रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें करीब 20 लोगों ने रक्तदान किया। ब्लड बैंक नालागढ़ की इंचार्ज डाॅ. मनिका के नेतृत्व में टीम ने रक्त एकत्रित किया। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव बावा हरदीप सिंह, एसजीपीसी सदस्य डाॅ. दलजीत सिंह भिंडर, यशवंत सिंह बावा, समाजसेवी अवतार सिंह, गुरमत प्रचार ट्रस्ट के अध्यक्ष नसीब सिंह, सचिव महिंद्र सिंह, समाजसेवी गुरचरण सिंह चन्नी, सुरमुख सिंह, परमजीत सिंह ग्रेवाल, चरणजीत सिंह, जगतार सिंह, कुलवंत सिंह, सतनाम सिंह, अजीत सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित हुए।