एचडी पब्लिक स्कूल जनेडघाट में फेयरवेल पार्टी के दौरान मौजूद 10वीं कक्षा के विद्यार्थी। स्रोत: स
- फोटो : आरोपी मौलाना मोहम्मद सालिम।
एचडी पब्लिक स्कूल जनेड़घाट में 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को दी विदाई
फन गेम, टैलेंट राउंड और रैंप वॉक से विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल (सोलन)। क्षेत्र के जनेड़घाट स्थित एचडी पब्लिक स्कूल में दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य एम. हसन ने की। समारोह की शुरुआत विद्यार्थियों के लिए विभिन्न मनोरंजक और प्रतिभा आधारित प्रतियोगिताओं से हुई। फन गेम शो, टैलेंट राउंड, म्यूजिकल चेयर्स, प्रश्न-उत्तर राउंड, रैंप वॉक और पिक अप द ग्लास विद बैलून जैसे रोचक इवेंट ने पूरे माहौल को जीवंत बना दिया। इस अवसर पर मिस्टर फेयरवेल का खिताब दिव्यम और मिस फेयरवेल का खिताब सुहाना के नाम रहा। वहीं, मिस्टर पर्सनालिटी के रूप में अग्रिम और मिस पर्सनालिटी के रूप में सृष्टि को सम्मानित किया गया। सभी विजेताओं ने अपने व्यक्तित्व, प्रतिभा और आत्मविश्वास से उपस्थित सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रभात शर्मा ने किया, जिनकी ऊर्जावान प्रस्तुति ने समारोह में नई ऊर्जा भर दी। प्रधानाचार्य एम हसन ने कहा कि विदाई केवल एक अंत नहीं है, बल्कि नए सपनों और नई उड़ानों की शुरुआत है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने लक्ष्य को पहचानें और कठिन परिश्रम करें।