सोलन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में डॉ. हैनिमैन जयंति पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार
सोलन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में डॉ. सैमुअल हैनिमैन की 271वीं जयंती मनाई
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। सोलन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल कुमारहट्टी में होम्योपैथिक के जनक डॉ. सैमुअल हैनिमैन की 271वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कॉलेज में विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किए गए। समारोह का शुभारंभ डॉ. सैमुअल हैनिमैन के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसमें सांस्कृतिक समिति प्रभारी डॉ. अर्चना शर्मा व अन्य सदस्य डॉ. सुमी शर्मा, डॉ. विनोद नेगी, अस्पताल प्रभारी डॉ. तरुण राजपूत, अकादमिक प्रभारी डॉ. विरेंद्र खिच्ची सहित अकादमिक एवं अस्पताल के अन्य संकाय सदस्यों और कर्मचारियों ने सहभागिता की। इसके मुख्यातिथि डॉ. देवेंद्र प्रीत सिंह रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए एक्यूट इमरजेंसी और एपिलेप्सी के महत्वपूर्ण केसों पर विस्तृत चर्चा की, जिससे विद्यार्थियों को व्यावहारिक एवं होम्योपैथिक क्लीनिकल ज्ञान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर नए विद्यार्थियों के लिए श्वेत कोट समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों को श्वेत कोट पहनाकर चिकित्सा सेवा के प्रति समर्पण की शपथ दिलाई गई। इस दौरान एक सप्ताह तक आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में दिव्या नारायण ने प्रथम, अक्सा मलिक ने द्वितीय एवं रमनदीप ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। गायन प्रतियोगिता में तुषार गोयल ने प्रथम, शहनाज खान ने द्वितीय एवं गौरव वर्मा ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में तविशा ने प्रथम, तुषार गोयल ने द्वितीय एवं अरुण्या ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।