फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 7 मार्च को जिला स्तरीय कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की पांच आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा पुरस्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम नगर निगम कार्यालय के सभागार में आयोजित किया जाएगा। 8 मार्च को छुट्टी होने के कारण महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से यह कार्यक्रम 7 मार्च को मनाया जाएगा। इस अवसर पर ऐसे महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान दिया है। इसके अलावा जिले की पांच आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम में जिले के उपायुक्त मनमोहन शर्मा मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी और उपस्थित महिलाओं को महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी पद्म देव शर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम 7 मार्च को नगर निगम सभागार में किया जाएगा। इसमें समाजसेवा में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें