फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: धर्मपुर में जिला स्तरीय मनसा माता मेला 24 से 26 मार्च तक

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम कसौली ने मेले के आयोजन को लेकर धनराशि एकत्रित के लिए क्यूआर कोड किया जारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। जिला स्तरीय तीन दिवसीय मनसा माता मेला 24 से 26 मार्च तक धर्मपुर में आयोजित किया जाएगा। मेले के अध्यक्ष व उपमंडलाधिकारी कसौली महेंद्र प्रताप सिंह की ओर से तैयारियों को लेकर एसडीएम कार्यालय ने मेले को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु प्रोत्साहन राशि एकत्रित करने की अपील जारी की है। इस वर्ष मेले में योगदान देने के लिए क्यूआर कोड भी जारी किया गया है। इसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपनी इच्छा अनुसार प्रोत्साहन राशि दान कर सकता है। आदेशों के अनुसार तीन दिन के दौरान जागरण, कुश्ती, कबड्डी और सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। कसौली प्रशासन की ओर से जनता के लिए विशेष व्यवस्थाएं भी की जाएंगी। मेले की तैयारियों को लेकर जल्द ही एसडीएम कसौली की अगुवाई में बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें मेले की रूपरेखा और अन्य आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार मेले का आयोजन धर्मपुर बाजार से लेकर स्कूल मैदान तक किया जाए, ताकि जिलास्तरीय मेले की रौनक धर्मपुर बाजार पर भी दिखाई दे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें