फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: क्रिसमस पर सुरक्षा के तहत नौ सेक्टर में बंटा जिला

Sun, 24 Dec 2023 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाइवे पर बढ़ाई गश्त
विज्ञापन


पर्यटक नगरी चायल व कसौली में तैनात की पुलिस टीमें

सीमाओं और होटलों पर भी पुलिस की रहेगी पैनी नजर

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। जिले में क्रिसमस और नववर्ष के लिए पुलिस ने पर्यटन स्थलों सहित एनएच की सुरक्षा को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। पर्यटन नगरी चायल, कसौली, बड़ोग समेत एनएच को नौ सेक्टरों में बांटा गया है। परवाणू से जाबली, जाबली से बड़ोग, कसौली, बड़ोग से सलोगड़ा, जिला मुख्यालय सोलन, कंडाघाट से शालाघाट, चायल, सुबाथू-कुनिहार समेत बाईपास सोलन को सेक्टरों में शामिल किया गया है। जिसकी अध्यक्षता एसएचओ या फिर डीएसपी स्तर के अधिकारी करेंगे। वहीं इस दौरान सीसीटीवी व पेट्रोलिंग से भी सुरक्षा बंदोबस्त पर पूरी नजर रखी जाएगी।

एनएच सहित पर्यटक स्थल कसौली, चायल के लिए अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। क्रिसमस और नववर्ष पर एनएच के किनारे कोई भी पर्यटक या स्थानीय लोग अपने वाहनों को खड़ा नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा हुड़दगिंयों से निपटने के लिए पुलिस ने जगह-जगह गश्त भी शुरू कर दी है। जिसमें हुडदंग मचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एएसपी सोलन योगेश रोल्टा ने बताया कि क्रिसमस और नए साल के जश्न में हुड़दंगियों और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा चक्र मजबूत कर लिया है। पर्यटक नगरी चायल और कसौली में बाहरी राज्यों से लोगों की अधिक आवाजाही होती है। इस बीच सुरक्षा को लेकर यहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी है। इसके अलावा सीमाओं की चौकसी को भी बढ़ाया गया है। गश्त अभियान और यातायात चेकिंग को दोगुना कर दिया है। खासतौर पर कालका-शिमला एनएच पर हुड़दंगियों व होटलों, गेस्ट हाउसों पर भी विशेष रूप से पैनी नजर रहेगी। जिसके लिए सभी थाना और चौकी प्रभारियों को सुरक्षा सहित यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

उधर, एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि सुरक्षा के सभी इंतजाम पूर्ण कर लिए हैं। क्रिसमस और नववर्ष को लेकर सुरक्षा के इंतजाम मजबूत हैं। रात्रि गश्त को बढ़ा दिया गया है। सुरक्षा और जाम से निपटने के लिए जिले को नौ सेक्टरों में बांटा गया है। पर्यटक नगरी चायल और कसौली में सबसे अधिक पर्यटक आते हैं। जिसके तहत यहां पर पुलिस की एक टुकड़ी रिजर्व तैनाती की जा रही है। इसके अलावा एनएच सहित अन्य क्षेत्रों में हुड़दंगियों पर नकेल कसने के लिए भी पेट्रोलिंग की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें