फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारियों ने दी नया व्यापार मंडल की बनाने की चेतावनी

Sun, 28 Aug 2016 10:38 PM IST
अमर उजाला साोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
अंधा बांटे रेवड़ियां, मुड़-मुड़ अपने को दे, ऐसा व्यापार मंडल किस काम का, जो शहर में कारोबारियों की एकजुटता के टुकड़े-टुकड़े कर दे। सोलन शहर में व्यापार मंडल की कार्यकारिणी को लेकर छिडी जंग में बागी तेवरों के साथ एक गुट ने बैठक कर वर्तमान कार्यकारिणी की एक्सटेंशन पर कुछ इस तरह के तंज कसे। कारोबारियों ने व्यापार मंडल के प्रधान समेत कोर ग्रुप का कार्यकाल बढ़ाने का विरोध करते हुए जल्द नया व्यापार मंडल खड़ा करने की चेतावनी दी है। व्यापारियों ने हाल ही में आयोजित व्यापार मंडल की बैठक का विरोध जताकर उसे असंवैधानिक करार देते हुए अध्यक्ष समेत कोर ग्रुप को निरस्त करने की मांग की है। तथा लोकतांत्रिक तरीके से व्यापार मंडल के चुनाव मांगे हैं। अन्यथा नए व्यापार मंडल के चुनाव को चेताया है। वहीं व्यापार मंडल के प्रधान कुशल जेठी का कहना है कि सर्वसहमति से एक्सटेंशन का फैसला की प्रक्रिया नियमानुसार हुई है।
विज्ञापन


ये उठाए सवाल
कारोबारियों ने विरोध जताते हुए कहा कि लगभग 1300 सदस्यों का फैसला कुछ लोग नहीं ले सकते। बैठक की ज्यादा सदस्यों को सूचना भी नहीं दी गई। वहीं, इस बैठक में कई पदाधिकारी भी मौजूद नहीं थे। चंद कारोबारियों ने बैठक कर सर्वसहमति से 2012 से चल रही कार्यकारिणी को पांच साल की एक्सटेंशन किस बेस पर दी। उन्होंने बैठक कर एक्सटेंशन देने वालों से सवाल उठाए हैं कि चुनाव सर्वसहमति से क्यों करवाए। इन चुनावों को लोकतांत्रिक तरीके से वोटिंग के माध्यम से करवाने के लिए क्या पुराने पदाधिकारियों की कुर्सियों को खतरा है?

बैठक में यह रहे मौजूद
रविवार को हुई बैठक में जगमोहन मल्होत्रा, मुकेश गुप्ता, मुकेश वर्मा, विश्वकीर्ति सूद, हरीश मरवाह, प्रदीप ऐगंरेवर, नीरज वर्मा, अंकुश सूद, पंकज वर्मा, विनेश धीर, सन्नी साहनी, मुकेश शर्मा, हर्ष सहगल, मनोज गुप्ता, नरेश गर्ग, संदीप कुमार, संजीव शर्मा, गौरव गुप्ता, राहुल गोयल, प्रवीण गुप्ता, देवेंद्र सूद, भूपेंद्र ओबराय, सुरेश सबरवाल, देवेंद्र शर्मा, अरुण मित्तल, रतन सिंह चंदेल, हरिंद्र कंवर, रामजी चौहान, संदीप हांडा, अरुण वैद्य, सोहन सिंह, महेश वर्मा, विवेक सूद और उमेश ने कहा कि अगर व्यापार मंडल ने उनकी मांगों पर गौर नहीं किया तो विरोध झेलने को तैयार रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें