फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: भारत विकास परिषद की मजबूती पर मंथन

विज्ञापन
भारत विकास परिषद हिमाचल प्रदेश (पूर्व) की प्रांतीय कार्यशाला के दौरान मौजूद पदा​धिकारी व अन्य स
विज्ञापन
कार्यशाला में उद्देश्यों, नियमों और कार्यप्रणाली की दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। भारत विकास परिषद हिमाचल प्रदेश (पूर्व) की एक दिवसीय प्रांतीय कार्यशाला जटोली स्थित होटल शगुन पैलेस में हुई। कार्यशाला में प्रदेश की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान संगठन के सुदृढ़ीकरण और भावी कार्ययोजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।
प्रांतीय अध्यक्ष अरुण कैंथला ने उन्होंने परिषद की गतिविधियों और आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला। क्षेत्रीय संगठन सचिव उत्तर क्षेत्र-एक सुनील कुमार जैन ने भारत विकास परिषद की विचारधारा और संगठनात्मक मूल्यों पर मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कार्यशाला के उद्देश्यों, नियमों और कार्यप्रणाली की भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला के तकनीकी सत्रों में परिषद के नियम, सेवा, संस्कार और संपर्क जैसे विषयों पर चर्चा हुई। महिला सहभागिता, पर्यावरण संरक्षण, वित्तीय प्रबंधन और सदस्यता विस्तार पर भी विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने संगठन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए व्यावहारिक सुझाव प्रस्तुत किए। मंच का संचालन दीप कुमार आर्य और रामगोपाल शर्मा ने किया, जबकि सोलन शाखा के अध्यक्ष मुकेश प्रभाकर ने धन्यवाद ज्ञापन किया। समापन सत्र में प्रांतीय अध्यक्ष अरुण कैंथला ने कार्यशाला की कार्यवाही का सार प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें