फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: गणित विषय को खेल-खेल में पढ़ाने पर की चर्चा

विज्ञापन
सोलन में प्री-प्राइमरी बच्चों को ​शिक्षा देने के लिए आयोजित कार्यशाला में जानकारी देते अ​धिकारी
विज्ञापन
सोलन में जेबीटी शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
विज्ञापन

खेल गतिविधियों से बच्चों को पढ़ाने के भी दिए टिप्स

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला परिषद हॉल में प्री प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों को पढ़ाने के लिए आयोजित कार्यशाला में वीरवार को गणित विषय पर चर्चा की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी एचआर चंदेल ने की है, जबकि कार्यशाला के दोपहर बाद सत्र में जिला उप शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा राजकुमार पराशर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रशिक्षण में गणित पर आधारित विषय पर चर्चा की गई। इसमें संयोजक किशोरी लाल राणा एवं राजेश शर्मा की ओर से प्रशिक्षण कार्यक्रम को बड़े ही सुचारू रूप से चलाया जा रहा है। इसमें स्रोत व्यक्ति ज्योत्सना शर्मा एवं देवेंद्रा चौहान ने सभी प्रतिभागियों को विस्तृत रूप से जानकारी दी व सभी से पांच ग्रुप बना कर ईसीसीई के ऊपर एक्टिविटीज भी करवाई गई। इस कार्यशाला में दूसरे सत्र यानि दोपहर बाद उप जिला शिक्षा अधिकारी सोलन ने भी शिक्षकों को आवश्यक टिप्स दिए। उन्हाेंने खेल-खेल में बच्चों को पढ़ाने, बच्चों का शारीरिक, सामाजिक, भाषाई, बौद्धिक, भावनात्मक और सृजनात्मक विकास करने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान शिक्षकों से समूह गतिविधियां भी करवाई गई। इसमें किस तरह से शिक्षक बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा दे सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें