संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर में नई शिक्षा नीति पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उप शिक्षा निदेशक सोलन गोपाल सिंह चौहान ने की। खंड परियोजना अधिकारी डाॅ. सुनील पाल ने बैठक में उपस्थित उपनिदेशक गोपाल सिंह चौहान और अन्य प्रधानाचार्यों, मुख्य अध्यापकों का बैठक में नई शिक्षा नीति पर एसओपी के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की। धर्मपुर खंड और कुठाड खंड के लगभग 42 प्रधानाचार्य और मुख्य अध्यापकों ने भाग लिया। इस बैठक में नीरज कंवर नोडल ऑफिसर ने बैठक में बच्चों के सर्वांगीण विकास, शिक्षा में गुणवत्ता बढ़ाने, विद्यालयों में कार्यों को कुशलतापूर्वक एवं अनुपालन को बनाए रखने के लिए व्यवस्थित रूप से कार्यों को निष्पादन करने के विचार-विमर्श किया गया।