बद्दी में एक दिवसीय ऑनलाईन प्रशिक्षण शिविर के दौरान बीबीएनडीए के कर्मचारी एवं आर्किटेक्टर्स। स?
- फोटो : SOLAN
बद्दी(सोलन)। ऑनलाइन प्लानिंग परमीशन सॉफ्टवेयर को लेकर आ रही समस्याओं के चलते बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ डेवलपमेंट अथॉरिटी (बीबीएनआईए) कार्यालय झाड़माजरी में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बीबीएनडीए स्टाफ और दो दर्जन के करीब आर्किटेक्टों ने हिस्सा लिया।
शिविर का शुभारंभ बीबीएनडीए की सीईओ रिचा वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि जब ऑनलाइन सेवा का लाभ उठाने के लिए बीबीएनडीए स्टाफ और आर्किटेक्ट्स को इसकी उचित जानकारी होना जरूरी है, ताकि बीबीएनडीए में नक्शे पास करवाने वालों को घर बैठे ही जानकारी मिल सके।
शिविर में शिमला से आई टीम के सदस्यों संदीप और अंकिता ने ऑनलाइन प्लानिंग परमीशन सॉफ्टवेयर से संबधित सभी समस्याओं का समाधान किया। मुख्य समस्याओं में ऑनलाइन फार्म भरने, फीस अप्लाई, ड्राइंग अप्लाई करने समेत अनेक प्रकार की समस्याएं थी, जिनका मौके पर ही निराकरण किया गया।
टीसीपी गणेश लाल ने कहा कि ऑनलाइन प्लानिंग परमीशन सॉफ्टवेयर को लेकर समस्याएं आ रही हैं, लेकिन आने वाले समय में इसका आम आदमी को ज्यादा फायदा होगा और उन्हें घर बैठे ही ऑनलाइन अपने नक्शे की सारी जानकारी मिलती रहेगी। इस मौके पर एटीपी राजेश कौंडल, एसटीपी विकास परमार, कानूनगो सुलेमान और शकुंतला पटियाल, आर्किटेक्ट गुरदीप, अशोक ठाकुर, मनोज, सन्नी शर्मा, ड्राप्ट्समैन राकेश, अकाउंटेंट रेखा, आईटी सैल के संदीप उपस्थित रहे।