फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: आपदा से प्रभावित परिवारों को दिए जाए मॉड्यूलर मकान

Thu, 29 Aug 2024 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
नीति में संशोधन कर मुआवजा राशि भी बढ़ाने की सलाह
विज्ञापन

विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने मानसून सत्र में रखी समस्या
क्षेत्र की कई सड़कों और संपर्क मार्ग को पक्का व चौड़ा करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। प्रदेश में बीते वर्ष आपदा में प्रभावित हुए लोगों के लिए मॉड्यूलर मकान बनाने का सरकार से आग्रह किया गया है। यह भवन सेफ और पक्के होते हैं। साथ ही इनमें अधिक राशि भी खर्च नहीं होती है। इसी के साथ आपदा नीति में संशोधन कर मुआवजा राशि को बढ़कर सात लाख रुपये करने का भी आग्रह किया है। विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान क्षेत्र समेत आपदा के बाद आई समस्याओं को लेकर सरकार के समक्ष अपनी बात रखी।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में कई के खराब होने के बाद उन्हें पक्का और चौड़ा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार आपदा नीति में संशोधन करें और जिन मकान को अधिक नुकसान हुआ है। उन भवनों के मालिकों को सहायता राशि को 1.50 लाख से बढ़ाकर सात लाख रुपये किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण लोगों की आर्थिक स्थिति ठीक न होने से वह लोग दोबारा मकान नहीं बना सकते। उन्होंने विपक्ष नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि मित्रों को आपदा बजट लाने के लिए दिल्ली जाने की बात कही और कहा कि आने-जाने का किराया भी देंगे। इसके अलावा जोहड़जी-मल्ला संपर्क मार्ग को चौड़ा और पक्का करने की मांग की। वहीं, गढ़खल से गुनाई संपर्क मार्ग पर पांच सौ मीटर के मामले को सुलझाकर सड़क का निर्माण कार्य करवाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें