फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जुड़ी गांव के घरों से निकल रहा गंदा पानी सड़क पर हो रहा जमा

विज्ञापन
बद्दी  बरोटीवाला मार्ग पर विजिलेंस के कार्यालय के समीप सड़क पर बह रहा गांव का गंदा पानी- संवाद। - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरोटीवाला (सोलन)। बद्दी-बरोटीवाला सड़क पर उद्योग विभाग के कार्यालय के सामने जुड़ी गांव से निकलने वाला गंदा पानी जमा हो रहा है। इस कारण मार्ग पूरी तरह खराब हो गया है। पिछले 15 दिन से घरों का पानी नालियों में न जाकर सीधे सड़क पर बह रहा है, जिससे सड़क के बीच में गहरे गड्ढे बन गए हैं। यह मार्ग बरोटीवाला औद्योगिक क्षेत्र जाने वाला एकमात्र सड़क मार्ग है और भारी ट्रकों की आवाजाही से सड़क और अधिक खराब हो रही है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष गुरमेल चौधरी ने कहा कि बद्दी को चंडीगढ़ बनाने का दावा करने वाली कांग्रेस सरकार तीन साल बाद भी गंदे पानी की निकासी सही से नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि सड़क पर पानी जमा होने से यह मार्ग पूरी तरह खस्ताहाल हो गया है, जबकि यहां वाहनों की सबसे ज्यादा आवाजाही है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मनीष ठाकुर ने बताया कि उन्होंने जलशक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ ज्वाइंट इंस्पेक्शन किया था। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि गांव से निकलने वाले पानी को अपनी पाइप लाइन में जोड़ा जाएगा, लेकिन यह कार्य अब तक नहीं हुआ। वहीं, जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राहुल अबरोल ने कहा कि यह मामला उनके ध्यान में नहीं था और सोमवार को पानी को अंडर ग्राउंड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें