फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मेहंदी में दीक्षिता, स्लोगन में स्मृति, भाषण में इशिता रही प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
साई संजीवनी संस्थान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम
विज्ञापन

प्रशिक्षुओं ने प्रस्तुत किए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, खूब बजी तालियां
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। साई संजीवनी संस्थान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस परअक्सेलरेशन एक्शन थीम कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में डॉ. स्वाति ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि संस्थान के निदेशक डॉ. संजय अग्रवाल और उपनिदेशक डॉ. सविता अग्रवाल विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत से हुई। इसके बाद प्रशिक्षुओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस दौरान प्रशिक्षुओं ने महिलाओं की जीवनी और महिला सशक्तीकरण पर लघु नाटिका प्रस्तुत की। प्रशिक्षुओं ने मेहंदी प्रतियोगिता, स्लोगन, भाषण, पोस्टर मेकिंग समेत डांस प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें मेहंदी प्रतियोगिता में दीक्षिता ने प्रथम व खुशबू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, स्लोगन राइटिंग में की स्मृति ठाकुर पहले और स्नेहा ने दूसरा, भाषण प्रतियोगिता में इशिता प्रथम और प्रिया ने द्वितीय, पोस्टर मेकिंग में शिवानी प्रथम और दीक्षा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्यातिथि ने प्रशिक्षुओं की प्रस्तुति की सराहना की। साथ ही बताया कि वर्तमान युग में महिलाएं भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। उन्होंने कहा कि अब तो स्वरोजगार को भी बढ़ावा महिलाएं दे रही है और घर का खर्च निकाल रही है। ऐसे में महिलाओं का सम्मान का ये दिन अपने आप में बड़े महत्व को लेकर आता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें