फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता में सोलन की दीक्षिका प्रदेश में तीसरे स्थान पर

विज्ञापन
ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता में प्रदेश भर में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली कुमारी दीक्षिका क
विज्ञापन
भारतीय डाक विभाग ने करवाई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। भारतीय डाक विभाग की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता वित्तीय वर्ष 2025-26 में सोलन की कुमारी दीक्षिका ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया है। दीक्षिका की इस उपलब्धि से पूरे सोलन मंडल में खुशी की लहर है। कोटलानाला सोलन की रहने वाली दीक्षिका पुत्री यशपाल सिंह ने 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की अंतर्देशीय पत्र कार्ड श्रेणी में हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता का मुख्य विषय मेरे आदर्श के नाम पत्र रखा गया था, जिसमें दीक्षिका के पत्र को प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ पत्रों में चुना गया। उसकी इस शानदार सफलता के लिए डाक विभाग की ओर से योग्यता प्रमाणपत्र और 5,000 रुपये की पुरस्कार राशि का चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। उसकी इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि आज के डिजिटल युग में भी पत्र लेखन जैसी कला का अपना एक विशेष महत्व है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें