फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: परवाणू क्षेत्र में पेयजल सप्लाई करने वाली योजनाओं में क्लोरीनेशन करने के निर्देश

Tue, 16 Apr 2024 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
डायरिया की रोकथाम के लिए उठाए जा रहे प्रभावी कदम : उपायुक्त
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को डायरिया के दैनिक मामलों को अपडेट करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। सोलन के उपायुुक्त मनमोहन शर्मा ने परवाणू क्षेत्र में पेयजल सप्लाई करने वाली योजनाओं में क्लोरीनेशन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मंगलवार को प्रभावित क्षेत्रों में क्लोरिनेशन का कार्य जारी रहा और डायरिया के मामलों में भी कमी देखी गई है। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में डायरिया की रोकथाम के लिए अधिशासी अभियंता हिमुडा को जल संसाधनों का क्लोरीनेशन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को डायरिया के दैनिक मामलों के संबंध में अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा उन्होंने विभाग को प्रभावित क्षेत्रों में ओआरएस पैकेट वितरित करने और आशा कार्यकर्ताओं की मदद से लोगों में जागरूकता फैलाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

इनसेट
पानी के टैंकरों की भी होगी जांच
डायरिया की रोकथाम के लिए नगर परिषद परवाणू, कालका व अन्य निकटवर्ती स्थानों के माध्यम से परवाणू में पानी की आपूर्ति के लिए किराये पर लिए गए पानी के टैंकरों की भी जांच करवाई जा रही है। उपायुक्त ने कहा कि लोगों को अपने घरों में स्वच्छता और साफ-सफाई रखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें