फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: धुंदन स्कूल छात्रों को दिया हेल्थ केयर और टूरिज्म विषय का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दाड़लाघाट (सोलन)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में हेल्थ केयर और टूरिज्म विषय पढ़ने वाले विद्यार्थियों को ऑन जॉब ट्रेनिंग करवाई गई। हेल्थ केयर विषय के नौवीं से 12वीं कक्षा के 38 विद्यार्थियों को आईटीआई दाड़लाघाट में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर के मार्गदर्शन में व्यावसायिक समंवयक अमर सिंह वर्मा और वोकेशनल ट्रेनर रंजना ठाकुर व नीरज ने ट्रेनिंग दी। इस दौरान आईटीआई के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा के नेतृत्व में जीडीए कोर्स की शिक्षिका स्वाति गौतम ने विद्यार्थियों को जीडीए क्या है उसकी भूमिकाओं व कार्यों बीएमडब्लयूएम और लैब की जनरल ओरिएंटेशन के साथ-साथ फर्स्ट एड और डायलिसिस के बारे में जानकारी प्रदान की। दूसरी तरफ टूरिज्म विषय पढ़ रहे नौवीं से 12वीं कक्षा के 64 बच्चों ने एचपीटीडीसी बाघल होटल में चार दिन की ऑन जॉब ट्रेनिंग ली। ऑन जॉब ट्रेनिंग के दौरान संस्थान के कार्यवाहक मैनेजर अमर सिंह ने बच्चों को होटल से संबंधित विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया जिसमें फ्रंट ऑफिस, रूम सेटिंग, आफ्टर डाइनिंग एक्टिविटी, हाउस कीपिंग, टेबल सेटअप शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें