फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मांझू स्कूल में उगाई ढिंगरी मशरूम, मिड-डे मील में परोसी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अर्की(सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मांझू कांप्लेक्स परिसर में उगाई ढिंगरी मशरूम (ऑयस्टर) को मिड-डे मील में परोसना शुरू कर दिया है। पाठशाला के प्रधानाचार्य हंसराज शर्मा ने बताया कि सरकारी आदेशों के अनुसार 4 मई को पाठशाला की केंद्र अध्यक्ष अनिता कंवर ने खुंब अनुसंधान एवं निदेशालय सोलन (चंबाघाट) से इस मशरूम को उगाने का प्रशिक्षण लिया था। उन्होंने 8 मई को पूरे क्लस्टर मांझू के अध्यापकों, एमडीएम वर्कर, मल्टी टास्क वर्कर, एसएमसी सदस्यों एवं गांव के लोगों को इसका प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के बाद अब इस पाठशाला में बच्चों को मिड-डे मील में इसे परोसा जा रहा है। यह मशरूम बच्चों की हड्डियों व मांसपेशियों को मजबूत करती है और इसमें मौजूद एंटी आक्सीडेंट और औषधीय गुण बच्चों को कई बीमारियों से बचाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें