पिंजौर में हुई इंटर स्कूल खेलकूद
बरोटीवाला (सोलन)। सेंट विवेकानंद स्कूल पिंजौर में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में धौलाधार पब्लिक स्कूल बरोटीवाला के छात्रों ने 14 गोल्ड मेडल जीते। प्रतियोगिता में हिमाचल और हरियाणा के 40 निजी स्कूलों के 633 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
धौलाधार पब्लिक स्कूल के छात्रों ने विज्ञापन, सलाद मेकिंग, टीचिंग ऑफ विवेकानंद, स्पीच ऑन कल्चर, नृत्य, योग, स्केच मेकिंग, वोकल फॉर लोकल सहित करीब 15 गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया।
स्कूल की अनवी, अलीशा, आरव ठाकुर, आरोही, भव्या ठाकुर, प्रत्यक्ष ठाकुर, अंशुल ठाकुर, अर्शिया, स्वाति, भारती, पायल, कृष्णा, पुष्पेंद्र और वंश ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में 14 गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य अनीता गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों का स्वागत किया।