फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: युवा संसद में धर्मपुर स्कूल रहा पहले स्थान पर

सार

सोलन जिले के सुल्तानपुर स्कूल में दो दिवसीय युवा संसद प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें आठ स्कूलों के 190 प्रतिभागी शामिल हुए। धर्मपुर विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में छात्रों को परिश्रम और सक्षमता का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
सुल्तानपुर स्कूल मे युवा सांसद प्रतियोगिता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर स्कूल में युवा सांसद प्रतियोगिता का आयोजन, आठ स्कूलों ने लिया भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुल्तानपुर जिला सोलन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं की दो दिवसीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शिक्षा खंड धर्मपुर के तहत आने वाली आठ वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के 190 प्रतिभागी शामिल हुए। समापन समारोह की अध्यक्षता डॉ. सुनील पाल एवं शिक्षा परियोजना अधिकारी बीपीओ एवं प्रधानाचार्य धर्मपुर स्कूल ने की। इस अवसर पर युवा संसद में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यामिक विद्यालय धर्मपुर पहले, भोजनगर दूसरे और सुबाथू तीसरे स्थान पर रहा। इस अवसर पर डॉ. सुनील पाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए और परिश्रम उत्साह और अपनी बात को सक्षमता से प्रस्तुत करने करने के साथ साथ खूब पढ़ाई और ध्यान देने का आह्वान किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य दया पंवार ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे विद्यार्थियों को उत्साह संयम से और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका मनीष कमल एवं योगेंद्र गुप्ता ने निभाई। इस अवसर पर राकेश शर्मा, मान सिंह ठाकुर एवं मुख्य सलाहकार अनूप पराशर विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

सुल्तानपुर स्कूल मे युवा सांसद प्रतियोगिता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें