फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुनानक जयंती को लेकर शहर में निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
सोलन में बुधवार को मालरोड पर गुरूनानक जयंती को लेकर निकाली शोभायात्रा। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
सोलन। गुरु नानक जयंती को लेकर गुरुद्वारा साहिब की ओर से शोभा यात्रा निकाली गई। शहर के मुख्य बाजार से सर्कुलर रोड व मालरोड पर गतका किया गया। वीरवार को जिला भर में गुरु नानक जयंती के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हालांकि इस बीच भंडारे लगाने पर प्रतिबंध रहेगा। मुख्य बाजार के गुरुद्वारा साहिब में बुधवार को नानक साहब की पालकी सजाई गई। इस दौरान कलाकारों ने बैंड-बाजे के साथ प्रस्तुति दी। बाजारों में कार्यक्रम का देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। इस बीच गुरुद्वारा साहिब की ओर से तीन दिनों तक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वीरवार को मुख्य बाजार के गुरुद्वारे में पाठ और गुरुनानक साहिब की गाथा का वर्णन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें