फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: धर्मपुर में कलश यात्रा के साथ देवी भागवत कथा शुरू

विज्ञापन
धर्मपुर में श्रीमद देवी भागवत कथा के शुभारंभर पर कल्श यात्रा निकाले भक्तगण। संवाद
विज्ञापन
जीवन में अभिमान न करने का दिया संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। सनातन धर्म मंदिर धर्मपुर में नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। शिव शक्ति महादेव ग्रुप की मातृ शक्ति की ओर से इसका आयोजन किया जा रहा है। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
कलश यात्रा मंदिर से धर्मपुर बाजार होते हुए सुबाथू रोड स्थित रेलवे पुल तक पहुंची। इसमें महिलाओं ने भाग लिया। महिलाएं देवी भगवती के जयकारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुईं।
विज्ञापन

कथा में आचार्य तरुण शर्मा ने श्रावण मास को अत्यंत शुभ बताते हुए कहा कि श्रद्धालु शुद्ध भाव से कथा में शामिल होंगे तो मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त होगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से जीवन में अभिमान से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मां भगवती की कृपा पाने के लिए श्रद्धा के साथ परिश्रम और साधना भी जरूरी है।
विज्ञापन

आचार्य ने कथा के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिसे देवी मां का आशीर्वाद मिल जाए, उससे बड़ा सौभाग्यशाली कोई नहीं। उन्होंने कहा कि देवी भागवत कथा के श्रवण से मन को शांति मिलती है और श्रद्धालुओं को सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से मां भगवती की शरण में आने और उनकी कृपा व रक्षा की प्रार्थना करने का संदेश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें