फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून में 200 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर : रामकुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
रत्ता खड्ड पर बने नवनिर्मित पुल के लोकार्पण के अवसर पर बोले दून के विधायक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। दून के विधायक रामकुमार ने कहा कि क्षेत्र में लगभग 200 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है। रामकुमार चौधरी वीरवार को दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत थाना में 2.32 करोड़ रुपये की लागत से रत्ता खड्ड पर नवनिर्मित पुल और 50 लाख रुपये की लागत के अन्य विकासात्मक कार्यों का लोकार्पण करने उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे रहे। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थाना से थाना काहींवाल और हरिजन बस्ती तक निर्मित इंटरलॉक टाइल कार्य व सामुदायिक पंचायत घर थाना के नवनिर्मित सभागार को भी जनता को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए बद्दी अस्पताल को 100 बिस्तर के अस्पताल के रूप में स्तरोन्नत करने के लिए आवश्यक अधोसंरचना निर्माण शीघ्र किया जाएगा। बद्दी अस्पताल में बेहतर ओपीडी सुविधा के लिए 1.72 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। क्षेत्र में विद्यालयों में परीक्षा हाल और अतिरिक्त भवन निर्माण के लगभग 10 करोड़ रुपये के कार्य प्रगति पर है। जलशक्ति विभाग द्वारा सिंचाई व डिग्गियों के लिए एक करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। उन्होंने कहा कि थाना काहींवाल के लिए नया ट्यूबवेल लगाया जाएगा। उन्होंने निचला थाना व हरिजन बस्ती के लिए 5 लाख रुपये की लागत से लगे ट्यूबवेल को इसे शीघ्र क्रियांवित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायत थाना की गोशाला के कार्य के लिए 17.50 लाख रुपये देने का आश्वासन दिया। साथ ही ग्राम पंचायत नंदपुर, कोटला व थाना की गलियों को पक्का करने के लिए बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण के माध्यम से 20 लाख रुपये देने का आश्वासन भी दिया। विधायक ने इस अवसर पर लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए। इस अवसर पर ग्राम पंचायत नंदपुर के प्रधान मस्त मोहम्मद, थाना की प्रधान सुमन लता, उप प्रधान गीता राम, ढेला के उप प्रधान तरसेम, लोधी माजरा के पूर्व प्रधान रामलाल, पूर्व बीडीसी सदस्य महेंद्र पाल, कांग्रेस पार्टी के अच्छरपाल कौशल समाजसेवी बलविंदर, उपमंडलाधिकारी बद्दी विवेक महाजन सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें