फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़ में विधायक निधि होंगे 74 लाख के विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक हरदीप बावा ने जारी की राशि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा ने विधायक निधि से विकास कार्यों के लिए 74.40 लाख रुपये जारी किए हैं। विधायक ने कोईडी पंचायत में हाॅल के लिए तीन लाख, रिटेनिंग वाॅल के लिए दो लाख, वाटर टैंक के लिए 70 हजार, पक्के रास्ते के लिए 1.50 लाख, बवासनी पंचायत में संपर्क मार्ग के लिए 2.50 लाख, पुलिया के लिए 1.50 लाख, कुंडलू पंचायत में कच्चे रास्ते के लिए 3 लाख, बरुणा पंचायत में पक्का रास्ता बनाने के लिए 50 हजार, ढांग निहली में गांव में पक्का रास्ता व सीवरेज बनाने के लिए 70 हजार, माजरा पंचायत में पक्का रास्ता के लिए दो लाख, बारियां में रिटेनिंग वाॅल के लिए तीन लाख, खेल मैदान के लिए 1.50 लाख, सामुदायिक भवन के लिए तीन लाख, खेल मैदान के लिए एक लाख, नंड पंचायत में पक्का रास्ता बनाने के लिए चार लाख, इसी पंचायत दूसरे स्थान पर पक्का रास्ता बनाने के लिए 3 लाख, जोघों में पक्के रास्ते के लिए चार लाख, मझौली में पक्का रास्ते के लिए 3 लाख, प्लासीकलां में आंगनबाड़ी रिपेयर के लिए एक लाख, गागुवाल में पक्के रास्ते के लिए एक लाख, सरौर में रिटेनिंग वाल के लिए दो लाख, पक्के रास्ते के लिए दो लाख, जोघों में पक्के रास्ते के लिए दो लाख, रतवाड़ी में सिंचाई कूहल के लिए साढ़े तीन लाख, सरौर पंचायत में पक्के रास्ते के लिए ढाई लाख, बेहड़ी में पक्के तीन रास्तों के लिए छह लाख, घडियात में रिटेनिंग वाल के लिए तीन लाख, बाहा पंचायत में पक्के रास्ते के लिए दो लाख, जुखाड़ी में पक्के रास्ते के लिए दो लाख, जोघो में पक्के रास्ते के लिए साढ़े तीन लाख, मितियां में रिटेनिंग वाल के लिए दो लाख, ढांग निहली में सीवरेज व पक्के रास्ते के लिए दो लाख रुपये जारी किए है। हरदीप बावा ने कहा कि विधायक निधि से यह राशि जारी कर दी है। इससे पंचायत में विकास में गति मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें