फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: आयुष डिस्पेंसरी में छह लाख से करवाए गए विकास कार्य

विज्ञापन
बद्दी के थाना स्थित आयुष आरोग्य मंदिर में सीएसआर के तहत हुए कार्यों  को जनता को समर्पित करते हु
विज्ञापन
बद्दी में सीएसआर के तहत करवाया काम, लोगों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी स्थित गोदरेज कंपनी ने अपने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत थाना स्थित आयुष डिस्पेंसरी में 6.5 लाख रुपये का सामान और निर्माण कार्य कराया। कंपनी ने डिस्पेंसरी के आगे शेड का निर्माण, एक वाटर कूलर, कुर्सियां और स्टोर की मरम्मत का कार्य पूरा किया। कंपनी के क्लस्टर हेड संदेश बोरवांकर और एचआर अनिता गुलेरिया ने निर्माण कार्य का शुभारंभ किया और सामान डिस्पेंसरी प्रभारी को सौंपा। बोरवांकर ने बताया कि पंचायत की ओर से उन्हें यह डिमांड मिली थी, जिसके आधार पर सीएसआर के तहत यह कार्य कराया गया। इससे डिस्पेंसरी आने वाले लोगों को बैठने की सुविधा मिलेगी और गर्मियों में ठंडा पानी उपलब्ध होगा। पिछले वर्ष गोदरेज ने बद्दी अस्पताल में 14 लाख की तीन मशीनें सीएसआर के तहत उपलब्ध कराई थीं। इस मौके पर थाना पंचायत की प्रधान सुमन लता, बिंदर सिंह बिंदू, शिल्पा, भावना और कंपनी के कर्मचारी पुनीत, राकेश व सुरेश भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें