बीबीएनडीए ने पंचायतों को विकास के लिए जारी की राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार ने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनका एकमात्र लक्ष्य है। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए सभी स्तरों पर एकजुट होकर कार्य किया जा रहा है। दून विस क्षेत्र के बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण के दायरे से बाहर की 21 ग्राम पंचायतों में विभिन्न विकास कार्यों पर विधायक निधि एवं राज्य विकास निधि से लगभग 2.65 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लिए राशि जारी की गई है।
जिसमें बवासनी पंचायत में 4.25 लाख, साईं में 16 लाख, सौड़ी में 14.50 लाख, मानपुरा में 1.25 लाख, बुघार कनैता में 15 लाख, बढ़लग में 4.50 लाख, भागुड़ी में 11.50 लाख, कैंडोल में 12.50 लाख, मांडेसर में 16.50 लाख, ग्राम पंचायत ढकरियाणा में 03 लाख रुपए, नालका पंचायत में 15 लाख, पट्टा नाली में 13.90 लाख, बाडियां में 25.50 लाख, चंडी में 17.82 लाख, दाड़वा में 35.50, जाड़ला में 13 लाख, गोयला में 7.50 लाख, कृष्णगढ़ में 23 लाख, जगजीतनगर में 4 लाख, घडसी में 6 लाख और गुल्लरवाला में 5 लाख रुपए विभिन्न विकास कार्यों पर व्यय किए जा रहे है। मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायतों में अभूतपूर्व विकास करवाया जा रहा है। लोगों की सभी मांगों को आवश्यकतानुसार चरणबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाएगा।