फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: स्काउट एंड गाइड के कार्यों पर विस्तार से चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड हिमाचल प्रदेश ने जिला सोलन के विभिन्न स्कूलों के साथ स्काउट और गाइड गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक प्राचार्य वेंकटेश्वर विद्यापीठ कॉलेज कुमारहट्टी सोलन रेणु स्वामी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला सोलन के दो दर्जन से अधिक विद्यालयों के प्राचार्यों और स्काउट मास्टरों ने भाग लिया। बैठक में उपस्थित सभी लोगों का स्वागत जिला सोलन सचिव वरुण मन्हास ने किया। राष्ट्रीय सह संगठन आयुक्त व राज्य सचिव पुष्प राज शर्मा ने सभी उपस्थित लोगों को स्काउट और गाइड की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने जिला के सभी विद्यार्थियों तक स्काउट आंदोलन को पहुंचाने का आह्वान किया ताकि अधिक से अधिक युवा इस महत्वपूर्ण आंदोलन से जुड़ सकें। इस बैठक में जिला सोलन के अध्यक्ष सुनीता ठाकुर, सचिव वरुण मन्हास, संयुक्त सचिव परवीन ठाकुर सहित अन्य जिला के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें