फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अंदरोला व रामपुर में अवैध खनन पर विभाग ने कार्रवाई

Fri, 17 Jul 2026 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
नालागढ़ के अंदरोला में अवैध खनन  करते हुए पकड़े जेसीबी व  ट्रैक्टर- स्रोत- विभाग।
विज्ञापन
एक जेसीबी, चार टिपर व दो ट्रैक्टर मौके पर पकड़े
विज्ञापन

खनन विभाग ने सभी पर लगाया 50 हजार जुर्माना
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। खनन विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंदरोला और रामपुर लुहंड खड्ड में छापा मार कर एक जेसीबी मशीन, चार टिपर और दो ट्रैक्टरों को पकड़ा है। कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीन पर 50 हजार रुपये का जुर्माना मौके पर ही वसूला गया, जबकि चार टिपरों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
यह कार्रवाई जिला खनन अधिकारी दिनेश कुमार के निर्देश पर माइनिंग इंस्पेक्टर हेमराज व माइनिंग गार्ड जोगिंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम की ओर से की गई। विभाग की टीम नियमित गश्त पर थी, इसी दौरान अंदरोला खड्ड में अवैध रूप से खनन करते हुए एक जेसीबी मशीन और दो ट्रैक्टरों को पकड़ा गया। मौके पर ही जेसीबी संचालक से 50 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने रामपुर लुहंड खड्ड में कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में संलिप्त चार टिपरों को कब्जे में लिया। विभाग ने इन वाहनों के खिलाफ खनन नियमों के तहत आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। नालागढ़ एरिया में अवैध खनन माफिया सक्रिय चल रहा है। जबकि माइनिंग विभाग भी खनन माफियाओं पर लगातार कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

जिला खनन अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग की टीमें लगातार संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त और औचक निरीक्षण कर रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी तथा अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें