फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालागढ़ में डेंगू के आठ नए मरीज, 37 पहुंची संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ में डेंगू के मामले बढ़ना शुरू हो गए हैं। क्षेत्र में बुधवार को आठ नए मरीज आए हैं। नालागढ़ अस्पताल में इनके एलिजा टेस्ट करवाए गए जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब तक बीबीएन में डेंगू के 37 मामले हो चुके हैं। विभाग ने सैंपलिंग बढ़ा दी है। अब लोग क्षेत्र में फॉगिंग और दवाओं के छिड़काव की मांग करने लगे हैं।
परवाणू में बीते कई दिनों से डेंगू के मरीज आ रहे हैं लेकिन अब बीबीएन में भी डेंगू बढ़ने लगा है। बद्दी में अभी तक 19 मामले आए हैं जबकि अभी तक नालागढ़ में 18 मामले आ चुके हैं।
विज्ञापन

नालागढ़ में 10 मरीज पहले थे और आठ बुधवार को नए मामले आए हैं। ये सभी मामले एलिजा टेस्ट से आए हैं। लगातार मामले बढ़ने से लोगों ने बद्दी और नालागढ़ क्षेत्र में स्थानीय प्रशासन से फॉगिंग करने की मांग की है।
बीएमओ डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने बताया कि बुधवार को नालागढ़ में एलिजा टेस्ट से 29 लोगों के सैंपलों की जांच में आठ लोगों में डेंगू पाया गया। उन्होंने बताया कि लोग उपचार के बाद ठीक हो रहे हैं।
विज्ञापन

डेंगू से बचने के लिए लोग अपने घरों के साथ लगते क्षेत्र में सफाई का ध्यान रखें। मच्छर पैदा न होने दे। गंदा पानी जमा न होने दें। घर में भी सफाई रखें। शरीर पर पूरे कपड़े पहन कर बाहर निकलें। बुखार होने पर रोगी अस्पताल में उपचार पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें