फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शिविर में 91 युवाओं ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
क्योरटेक ग्रुप और अमित सिंगला सोसायटी ने लगाया शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी (सोलन)। दवा निर्माता कंपनी क्योरटेक ग्रुप और अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने स्व. प्रेम चंद सिंगला की जयंती पर 33वां रक्तदान शिविर क्योरटेक प्रांगण में आयोजित किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब चंडीगढ़ की चिकित्सकों की टीम विशेष रूप से उपस्थित रही। शिविर का शुभारंभ दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने किया।
क्योरटेक ग्रुप के सीईओ सुमित सिंगला ने बताया कि शिविर में 91 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। यह रक्त पीजीआई चंडीगढ़ में डेंगू के मरीजों के उपचार के लिए दान किया गया है। उन्होंने रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार प्रकट किया। विधायक राम कुमार चौधरी ने क्योरटेक ग्रुप की इस सामाजिक पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में मोहन सिंह, शैलेंद्र काला, सुरेंद्र कुमार बंसल, उपेंद्र यादव, मुकेश बंसल, हिमांशु यादव, दर्शन सिंह, रोहित, नवीन, जयप्रकाश गुप्ता, सोनिया जैन, मनमोहन, गुरपाल सिंह, नीरज आदि ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें