फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कानूनगो से नायब तहसीलदार के पदों पर की जाए पदोन्नति

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ महीने से लंबित प्रक्रिया से पात्र कर्मचारियों में निराशा
विज्ञापन

मुख्यमंत्री और राजस्व मंत्री से हस्तक्षेप करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। हिमाचल प्रदेश संयुक्त भू-व्यवस्था पटवार एवं कानूनगो संघ ने राजस्व विभाग में कानूनगो से नायब तहसीलदार पदों पर होने वाली पदोन्नति प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग की है। संघ ने प्रदेश सरकार से लंबे समय से लंबित प्रक्रिया को जल्द पूरा कर पात्र कर्मचारियों को पदोन्नति देने का आग्रह किया है।
संघ के प्रदेश महासचिव सीआर पाल ने कहा कि पदोन्नति प्रक्रिया शुरू हुए करीब आठ से नौ महीने बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक इसे अंतिम रूप नहीं दिया गया है। देरी के कारण पात्र कानूनगो कर्मचारियों में निराशा बढ़ रही है। कई कर्मचारी पदोन्नति की प्रतीक्षा करते हुए सेवानिवृत्ति के करीब पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी से मामले में व्यक्तिगत हस्तक्षेप करने की अपील की। उन्होंने आग्रह किया कि संबंधित अधिकारियों को प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर पदोन्नति आदेश जारी करने के निर्देश दिए जाएं।
विज्ञापन

सीआर पाल ने कहा कि नायब तहसीलदारों के रिक्त पदों को समय पर भरने से पात्र कर्मचारियों को पदोन्नति का अवसर मिलेगा और राजस्व विभाग के कामकाज को भी मजबूती मिलेगी। इससे प्रशासनिक कार्यों के साथ आम जनता से जुड़े राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी आएगी। संघ ने उम्मीद जताई कि सरकार मांग को गंभीरता से लेते हुए पदोन्नति प्रक्रिया को प्राथमिकता देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें