फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पेंशनरों को छठे वेतन आयोग की बकाया राशि एकमुश्त अदा करे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टा में पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन ने बैठक कर उठाई मांग संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरोटीवाला (सोलन)। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन पट्टा-महलोग इकाई की मासिक बैठक में छठे वेतन आयोग की बकाया राशि एकमुश्त जारी करने की मांग उठाई गई। अध्यक्ष जियालाल ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सर्वप्रथम जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों की ओर से 27 पर्यटकों की निर्मम हत्या की गहरी निंदा की गई। आतंकवादियों के कैंप उड़ाने पर केंद्र का आभार जताया गया और कहा कि इससे मृतकों की आत्मा को शांति मिलेगी। मृत पर्यटकों और पेंशनर मुंशीराम को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और दो मिनट का मौन रखा गया।
सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि सरकार छठे वेतन आयोग की बकाया अदायगी एकमुश्त जारी करे। पेंशनरों ने सरकार से प्रश्न किया कि जब यह अदायगी 01 जनवरी 2016 से पूर्व और 31 जनवरी 2022 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को मिल चुकी है तो बीच में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के साथ ऐसा भेदभाव क्यों किया जा रहा है। इसके अलावा महंगाई भत्ते के एरियर और मेडिकल बिलों के भुगतान की मांग भी सरकार से की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में इकाई के महासचिव देव करण कौशल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरि सिंह वर्मा, कोषाध्यक्ष एआर भाटिया, जिला प्रतिनिधि बलदेव सिंह, चंडी-घड़सी इकाई के अध्यक्ष पूर्ण चंद वर्मा, प्रेस सचिव गुलाब सिंह ठाकुर, रामकरण वर्मा, लच्छी राम ठाकुर, गीताराम, जगदीश चंद, सीताराम, सुंदर लाल, रतिराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें