फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अर्की में सोशल मीडिया दुरुपयोग,नशे पर अंकुश लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अर्की के जागरूक नागरिकों के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। अर्की के जागरूक नागरिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपमंडलाधिकारी (नागरिक) अर्की को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सोशल मीडिया के बढ़ते दुरुपयोग पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की। साथ ही प्रदेश में बढ़ते नशे के प्रकोप पर सख्त कार्रवाई की भी मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने अर्की क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया। विरासत संगठन की अध्यक्ष मयूराक्षी सिंह के नेतृत्व में यह ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग भी शामिल थी। नगर में होमगार्ड के जवानों की स्थायी तैनाती की भी मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल में अर्की नगर और आसपास की पंचायतों से महिलाएं, निर्वाचित जनप्रतिनिधि और जागरूक नागरिक शामिल थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर महिलाओं व बच्चों के विरुद्ध अभद्र भाषा के प्रयोग पर चिंता जताई। आपत्तिजनक टिप्पणियां और चरित्र हनन भी गंभीर मुद्दे बताए गए। भ्रामक सूचनाओं का प्रसार और समाज में वैमनस्य फैलाने वाली गतिविधियां भी चिंताजनक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने ऐसे मामलों में त्वरित और कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने साइबर अपराधों की प्रभावी निगरानी पर जोर दिया। उन्होंने विधायक से इन मुद्दों पर उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें