फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: धर्मपुर की दो पंचायत बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
एक ही वार्ड में 650 मतदाता
विज्ञापन

धर्मपुर (सोलन)। पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ठाकुर ने प्रदेश में नई पंचायतों के गठन के लिए आदेश जारी किए हैं। इसके बाद सोलन की धर्मपुर पंचायत का विभाजन करने के लिए बाजार, दुकानों और घरों में चर्चा का दौर शुरू हो गया है। लोगों का कहना है कि धर्मपुर पंचायत में मतदाताओं की संख्या ज्यादा है।
विज्ञापन

विकास खंड धर्मपुर के तहत सबसे बड़ी पंचायत टकसाल और दूसरे नंबर पर धर्मपुर पंचायत है। पंचायत का वार्ड नंबर-11 सबसे बड़ा है। इसमें लगभग 650 मतदाता हैं। लोगों की मांग है कि पंचायत चुनाव से पहले यह विभाजन किया जाए। इससे पंचायत के मतदाताओं की संख्या कम हो सके। अगर धर्मपुर की दो पंचायतें बनेंगी तक विकास कार्य ज्यादा हो पाएंगे। आने वाले वर्षों में धर्मपुर की जनसंख्या और बढ़ेगी। प्रदेश सरकार इसे नगर पंचायत भी बना सकती है। इसको देखते हुए धर्मपुर के लोग पंचायत का विभाजन करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें